…शीतकालीन वर्गों के माध्यम से संस्कार एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम कथा, श्रीमद् भगवद्गीता आदि ग्रंथों के प्रवचन आयोजित कराया जाता है। बच्चों को भी कार्यक्रमों में विशेष रूप से सम्मिलित किया जाता है। 3. साहित्य एवं संगोष्ठी वर्ग इस वर्ग के अंतर्गत सनातन धर्म के पावन-पवित्र ग्रंथों का स्वाध्याय, संवाद, विचार-विमर्श एवं संगोष्ठी का आयोजन विभिन्न विद्वानों द्वारा कराया जाता है। जिसमें वेद, उपनिषद, पुराण आदि ग्रंथों के विभिन्न विषयों को स्पष्ट किया जाता है। साथ ही श्रीरामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता एवं अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ एवं अध्ययन भी कराया जाता है। योग, ध्यान आदि का भी संचालन किया जाता है। संस्कार वर्गों में जनजागरण की सेवा दृष्टिकोण से कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं। बाल एवं युवा वर्गों को नैतिक जीवन के संस्कार प्रदान किये जाते हैं। 4. विशेष संस्कार कार्यक्रम दीपावली एवं अन्य पर्वों के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग सहभागी होते हैं। शीतकाल में गरीब वर्गों हेतु कंबल एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया जाता है। जरूरतमंद बच्चों के लिए नि:शुल्क आध्यात्मिक एवं शैक्षिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाती है। 5. पुस्तकालय एवं पुस्तक प्रकाशन वर्ग युवा विद्यार्थियों के लिए उपयोगी, प्रेरणादायक एवं वैदिक साहित्य की पुस्तकों का प्रकाशन एवं वितरण किया जाता है। सुविधाएँ: स्वच्छ पेयजल व्यवस्था वाचनालय पुस्तकालय कंप्यूटर कक्ष